बागेश्वर:  जोरो से चल रही है उत्तरायणी मेले की तैयारी

December 31, 2019 | samvaad365

बागेश्वर जिले के सबसे  प्रमुख बड़े मेले उत्तरायणी मेले को लेकर सरयू और गोमती नदियों में अस्थाई पुलों का निर्माण कार्य किया जा रहा है. उत्तरायणी मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर है. शहर की प्रमुख सरयू और गोमती नदियों पर अस्थाई पुलों का कार्य  जोरशोर से चल रहा है. इस बार 2020 जनवरी में उत्तरायणी मेले को और अधिक हाईटेक बनाने की कवायद नगर पालिका द्वारा की जा रही है. इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पुलों के निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने ठेकेदार व अभियंता को  पुल निर्माण में सावधानी बरतने के निर्देश दिए. सरयू घाट में चल रहे अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बताया की उत्तरयणी मेले को लेकर पूरे शहर  में रंग रोगन और सफाई का काम भी चल रहा है.

(संवाद 365/ हिमांशु गढ़िया)

https://youtu.be/ygSYrLAJ1qA

यह खबर भी पढ़ें-देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत

 

45040

You may also like