सिनेमा, साहित्य जगत को बड़ा नुकसान, नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, निर्देशक, साहित्यकार गिरीश कर्नाड  

June 10, 2019 | samvaad365

सिनेमा और साहित्य जगत में आज का दिन शोकाकुल है, दरअसल, मशहूर कन्नड़ नाटककार, रंगकर्मी, एक्टर, निर्देशक और स्क्रीन राइटर गिरीश  कर्नाड  का मल्टिपल ऑर्गेन फेल होने की वजह से निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में सोमवार को बेंगलुरु में उनका निधन हुआ। कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज भी चल रहा था। साहित्य और सिनेमा जगत में गिरीश कर्नाड के योगदान को कभी भुला नहीं जा सकता है, लगभग पांच दशक से ज्यादा समय तक कर्नाड नाटकों के लिए सक्रिय रहे। कर्नाड बहुमुंखी प्रतिभा के धनी थे। कर्नाड ने अंग्रेजी के भी कई प्रतिष्ठित नाटकों का अनुवाद किया है। कर्नाड के भी नाटक कई भारतीय भाषाओं में अनुदित हुए। कर्नाड ने हिंदी और कन्नड़ सिनेमा में अभिनेता, निर्देशक और स्क्रीन राइटर के तौर पर काम किया। उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। कर्नाड को चार फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिले। बहरहाल, गिरीश कर्नाड के निधन से सिनेमा और साहित्य जगत में शोक की लहर है।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-भाजपा पूर्व महानगरअध्यक्ष उमेश उग्रवाल के निधन पर धनोल्टी व्यापार मण्डल ने जताया दुःख

संवाद365/काजल

38273

You may also like