न्यूजीलैंड के लिए फ्राइडे बना ब्लैक फ्राइडे, मस्जिद पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, कई लोगों की मौत

March 15, 2019 | samvaad365

न्यूजीलैंड में शुक्रवार को साउथ आइसलैंड सिटी की दो मस्जिदों में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में 27 लोगों की मौत की खबर भी आ रही है। वहीं मौके पर न्यूजीलैंड पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच चार लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस ने सेंट्रल क्राइस्टचर्च को चारों तरफ से घेर लिया है। वहीं चश्मदीदों ने बताया कि क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद के समीप गोली चलाने की आवाज सुनी गईं। पुलिस ने लोगों से उस इलाके में जाने से मना किया है। वहीं पुलिस आयुक्त माइक बुश ने बताया कि गनमैन ने दो मस्जिदों में हमला किया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि क्राइस्टचर्च स्थित मस्जिद में फायरिंग हुई है।

यह न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक है। यह हिंसा की अभूतपूर्व घटना है। शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता है। पुलिस ने कहा है कि क्राइस्टचर्च में एक हमलावर सक्रिय है जिसके कारण हालात गंभीर हैं और तेजी से बदल रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि इस हमले में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम बाल बाल बच गई। दरअसल बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन इस घटना के बाद से टीम जल्द से जल्द न्यूजीलैंड छोड़ देना चाहती है।

यह खबर भी पढ़ें-जानिए कैसे मनाया जाता है उत्तराखंड का खास पर्व फूलदेई

यह खबर भी पढ़ें-खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली खिलाड़ी पहुंची मसूरी

संवाद365/काजल

33366

You may also like