भारत में टूटा कोरोना रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में सामने आए 83,883 COVID-19 केस

September 3, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बुधवार को कोरोना के अबतक के सबसे ज्यादा मामने सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में COVID-19 के सबसे ज्यादा 83,877 नए केस सामने आए। एक दिन में कोरोना के ये अबतक सबसे ज्यादा केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 83,877 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि बुधवार को 1043 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देश में कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 67,376 पर पहुंच गया है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 38 लाख के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि आंकड़ों के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 77.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में एक्टिव मरीज़ों की हिस्सेदारी 21.16 फीसदी है। मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 68,584 मरीज़ ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक कुल 29,70,492 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। फिलहाल भारत में COVID-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 8,15,538 है।

यह खबर भी पढ़ें-भारत में PUBG समेत 118 मोबाइल एप पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध

संवाद365/डेस्क

53816

You may also like