बधाई हो… चांद की ओर उड़ चला है चंद्रयान-2

July 22, 2019 | samvaad365

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर दी है. श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 की सफल लांचिंग कर दी गई है. ये इसरो के लिए एक बड़ी कामयाबी है. इसरो की इस उपलब्धि से देशभर में खुशी का माहौल है. अब चंद्रयान-2 चांद की ओर उड़ चला है. इसरो का कहना है कि ये भारत की एक ऐतिहासिक शुरूआत है. ये वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है. हालांकि अभी इसे चांद पर पहुंचने में वक्त लगेगा. ये चांद की सतह पर अगर उतरता है तो भारत ये करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा.

(संवाद 365/डेस्क )

यह खबर भी पढ़ें-बाबा बागनाथ से लेकर कनखल तक सावन के पहले सोमवार की धूम… देखिए तस्वीरें

39635

You may also like