कोरोना इफेक्ट: भारत लगातार आक्रामक होकर करे कार्रवाई : WHO

March 24, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी निदेशक माइकल जे रेयान ने जेनेवा में 23 मार्च को COVID-19 महामारी पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ‘भारत चीन की तरह काफी बड़ा और घनी आबादी वाला देश है। इस महामारी (कोरोना वायरस) का भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि काफी बड़े क्षेत्रफल और बेहद घनी आबादी वाले देश में क्या होता है।’ रेयान ने कहा कि यह बहुत अधिक जरूरी है कि भारत लगातार आक्रामक होकर कार्रवाई करे। भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य और समाज के स्तर पर इस बीमारी को रोकने के लिए काम करे। रेयान ने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत ने स्मॉल पॉक्स और पोलियो को मिटाने में दुनिया को रास्ता दिखाया और वैक्सीनेशन को लेकर काफी बड़ा काम किया। माइक रेयान ने कहा कि सिविल सोसायटी और कम्युनिटी संगठित होकर काम करें तो भारत के पास काफी अधिक क्षमता है। सभी देशों के पास काफी अधिक क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस महामारी को लेकर कोई आसान तरीका नहीं है, कड़ी मेहनत की जरूरत है और तुरंत काम करने की आवश्यकता है। यह काफी अधिक जरूरी है कि भारत जैसे देश नेतृत्व करें। दुनिया को रास्ता दिखाएं कि क्या किया जा सकता है और उन्होंने पहले किया है। आपको बता दें कि भारत में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें 533 मामले देश में दर्ज किए गए हैं इनमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पूरे देश में लॉकडाउन है और कई राज्यों में कर्फ्यू लगाया गया है।

यह खबर भी पढ़ें-देश में हर घंटे बढ़ रहा है कोरोना मरीज़ों का आंकड़ा… 524 मामले दर्ज

यह खबर भी पढ़ें-कोरोना संकट के बीच सिख कमेटी का प्रस्ताव… कहा क्वारनटीन के लिए कर लें गुरुद्वारों का इस्तेमाल

संवाद365/काजल

48007

You may also like