देश में कोरोना प्रकोप जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार

June 27, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख 8 हजार 953 हो चुकी है। कोरोना के ताजा आंकड़े हैरान और परेशानी बढ़ाने वाले हैं वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में 18,552 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 384 लोगों की मौत हो गई है और 10244 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। भारत कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के साथ ही दुनिया का चौथे नंबर का कोरोना प्रभावित देश बन गया है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (25,52,956), ब्राजील ( 12,80,054), रूस (6,20,794) में हैं। वहीं भारत में अब तक 15685 की मौत हो चुकी है, जबकि दो लाख 95 हजार 880 लोग ठीक भी हुए हैं।

यह खबर भी पढ़ें-देवप्रयाग: नशे के खिलाफ पुलिस का जन जागरुकता अभियान… पुलिस ने निकाली जागरुकता रैली

संवाद365/काजल

51193

You may also like