CORONAVIRUS: नागपुर अस्पताल से भागे कोरोना के संदिग्ध 5 मरीज… अलर्ट…

March 14, 2020 | samvaad365

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित अबतक 85 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 10 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल बाकि बचे 73 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसी बीच नागपुर से होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना वायरस के संदिग्ध पांच लोग इतने खौफजदा थे कि वह अस्पताल छोड़कर भाग निकले। दरअसल, इन पांचों संदिग्ध मरीजों का इलाज नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में चल रहा था। इन्हें संक्रमण की जांच के लिए अलग से बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन ये पांचों 13 मार्च की देर रात भाग निकले। वहीं इस घटना के बाद नागपुर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे शहर में पुलिस को हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है। पूरे शहर में नाकाबंदी है। संदिग्धों को खोजा जा रहा है। वे ज्यादा दूर भाग नहीं पाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: एक रात में 9 जगह चोरी… ग्रामीणों ने की खुलासे की मांग

यह खबर भी पढ़ें- टिहरी: जड़धार गांव पहुंचा अमेरिकी छात्रों का ग्रुप… सीख रहे हैं पहाड़ों की खेती

संवाद365/काजल

47734

You may also like