देश में बिगड़ते हालात ,बीते 24 घंटे में आए 2.16 लाख नए मामले सामने

April 16, 2021 | samvaad365

देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं , ऐसें में स्थिति काफी चिंताजनक होती जा रही है , देश में एक दिन में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है।इस बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी। एसे में  संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है और मौतों की संख्या में भी तेजी आ रही है ।देश में कुल 2,16,902 मामले सामने आए हैॆ। महाराष्ट्र में कुल 349 मौते हुई हैं। इसके बाद छत्तीगढ़ में 135, दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 81, कर्नाटक में 66 और मध्य प्रदेश में 53 मरीजों ने दम तोड़ा है ।

यह भी पढ़ें –सचिवालय में सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स 2020-21 दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

 

60492

You may also like