वायुसेना में शामिल हुए पांच राफेल लड़ाकू विमान

September 10, 2020 | samvaad365

सर्व धर्म पूजा और वाटर कैनेन से सलामी के बाद राफेल लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोंरेस पार्ले की मौजूदगी में राफेल वायुसेना में शामिल किया गया। राफेल अंबाला एयरबेस पर 17 स्कवॉड्रन ‘गोल्डन ऐरोज़’ में शामिल हुआ है। अंबाला एयरबेस पर राफेल लड़ाकू विमान को वाटर कैनन से सलामी दी गई। इस दौरान फ्लाईपास्ट के शुरू होने के साथ ही 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमान राफेल ने आसमान में करतब भी दिखाया। वहीं भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच भारत के लिए इस उपलब्धि को काफी अहम माना जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने भारत रत्न पं.गोविन्द बल्लभ पंत को उनकी जयन्ती पर किया याद

संवाद365/काजल

54102

You may also like