अमेरिका में भी मनाया जा रहा उत्तराखंड का इगास बग्वाल

November 14, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ अमेरिका द्वारा वाशिंगटन के सीएटल शहर में इगास एवं पहाड़ी बग्वाल मनाई गयी। यह पहली बार हो रहा है जब उत्तराखंड का लोक पर्व इगास अमेरिका जैसे देश में मनाई जा रही है। अपनी लोक संस्कृति को बचाने के लिए तथा अपनी आने वाली पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम एक मील का पत्थर साबित होंगे।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर सचिदानंद सेमवाल जो कि इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक थे उन्होंने बताया की अपने पौराणिक लोक पर्वों को अमेरिका जैसे देश में मानाने का मकसद अपने आने वाली पीड़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना व बोली भाषा, रीति रिवाज तथा पहाड़ी खान पान को विश्व भर में ले जाना है। ज्ञात हो कि अमेरिका के वशिंफटन स्टेट में करीब 100 पहाड़ी परिवार रहते है और सभी के दिलों में आज भी अपने उत्तराखंड की पौराणिक संस्कृति जिन्दा है। इगास पर्व पर उत्तराखंड के पाक पकवानों का स्वाद भी वाशिंगटन में युवा पीड़ी को खूब भाया और बच्चों ने भी खूब खाये हमारे पकवान।

प्रोगाम के मुख्या आयोजकों में सचिदानंद सेमवाल, स्निग्धा बोरा, विनीत रावत, मनीष डालाकोटी व पल्लवी रावत थे जिन्होंने २ महीनों से रात दिन एक कर के प्रोग्राम को सफल बनाया। एसोसिएशन ने यह भी फैसला लिया की अब उत्तराखंड के सभी लोक पर्व और बार त्यौहार वाशिंगटन में मनाये जायेंगे और पहाड़ी व्यंजनों को अपने पर्वों पर परोसा जायेगा।

इस बार इगास के प्रोग्राम को उत्तराखंड के स्वनाम धन्य हस्तियों का भी समर्थन व शुभकामनाएं सन्देश मिले जिसमे राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोशियारी, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्या मंत्री हरीश रावत, बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, हेमंत पांडे, हेम पंत, सिंगर वसुंद्रा रतूड़ी, ओम बदानी तथा उत्तराखंड के मिडिया जगत शामिल थे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की बेटी मानसी ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, स्वर्ण पदक जीत राज्य का नाम किया रोशन

83111

You may also like