जम्मू की तवी नदी का बढ़ा जलस्तर, एयरफोर्स ने दो लोगों का किया रेस्क्यू

August 19, 2019 | samvaad365

जम्मू-कश्मीर: देशभर की कई नदियां बरसात के मौसम में उफान पर हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बरसाती मौसम होने की वजह से देश की कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है वहीं जम्मू की तवी नदी का भी जल स्तर बढ़ गया। जिसके बाद नदी का बहाव अचानक तेज हो गया। जिसकी वजह से 2 लोग निर्माणाधीन पुल पर फंस गए। इन दोनों लोगों का वायु सेना ने हेलिकॉप्टर द्वारा रेस्क्यू किया। दोनों लोग निर्माणाधीन पुल के एक पिलर पर फंस गए गए थे। दोनों लोगों को वायु सेना ने सुरक्षित बचा लिया है।

यह खबर भी पढ़ें-इस विधायक का जन्मदिन मनाने का तरीका बिल्कुल अलग है… हर साल किया जाता है अनोखा काम

संवाद365/काजल

40480

You may also like