ज्योतिबा फुले जयंती :समाज सुधार के लिए किए कई काम , पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने किया याद

April 11, 2021 | samvaad365

भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता  ज्योतिबा फुले  की आज  जयंती  है ,पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर कई राजनेताओं और समाज सेवी  जोतिबा फुले  को हमेशा उनके कामों के लिए याद करते हैं । महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 ई. को पुणे में हुआ था ।  इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शौधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। साथ ही  भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव का इन्होनें हमेशा विरोध किया । इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है।  उन्होंने अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फूले को स्वयं शिक्षा प्रदान की। सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला अध्यापिका थीं। पीएम मोदी से लेकर कई बड़ी हस्ती ने जोतिबा फुले को आज नमन किया ।

(संवाद 365/ डेस्क)

यह भी पढ़ें- हरिद्वार कुंभ- शहीद जवानों की स्मृति में आयोजित किया जायेगा अनूठा यज्ञ

60298

You may also like