भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय को एक प्रोग्राम के दौरान लगी गोली

June 2, 2023 | samvaad365

पटना – शासन और प्रशासन के द्वारा लगातार हर्ष फायरिंग पर नियंत्रण लगाने की बात कही जा रही है लेकिन इस ओर कोई ठोस कादम नहीं उठाये जा रहे हैं। इस बीच इसका शिकार भोजपुरी की प्रसिद्ध लोक गायिका निशा उपाध्याय भी हुई जिन्हें एक प्रोग्राम के दौरान गोली लग गई। आननफानन में उन्हें उपचार के लिए पहले निजी अस्पताल और फिर वहां से पटना के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना जनता बाजार की है जहां निशा प्रोग्राम कर रही थी। वह सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

निशा उपाध्याय ने बताया कि वह जनता बाजार में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। कार्यक्रम चल ही रहा था तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। निशा उपाध्याय ने बताया कि गोली उन्हें कब लगी यह इन्हें पता नहीं चल पाया। जब उन्हें जलन महसूस हुआ तब पता चला कि उन्हें गोली लगी है। गोली लगने की जानकारी मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। आयोजक के द्वारा तुरंत कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया।निशा को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के लोग भी छपरा से पटना पहुंचे। फिलहाल मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति ठीक है।

88968

You may also like