कोरोना संकट के बीच IMA में पासिंग आउट परेड… देश को मिले 333 युवा अफसर

June 13, 2020 | samvaad365

देहरादून: शनिवार को देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पीपिंग और शपथ समारोह के बाद 423 कैडेट बतौर लेफ्टिनेंट देश-विदेश की सेना का अभिन्न अंग बने। वहीं पूरे कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेसिंग का भी पूरा ध्यान रखा गया। पासिंग आउट परेड में भारतीय थलसेना को 333 युवा अफसर मिले तो वहीं 90 विदेशी कैडेट भी पासआउट हुए। 90 विदेशी युवा सैन्य अधिकारी भारत के नौ मित्र देशों जिनमें अफगानिस्तान, तजाकिस्तान, भूटान, मॉरीशस, मालदीव,फिजी, पपुआ न्यू गिनी, श्रीलंका व वियतनाम शामिल हैं उनकी सेना के अभिन्न अंग बने। आपको बता दें कि सबसे पहले थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली।

https://youtu.be/N1w7_dls_Ng

कैडेट्स द्वारा सलामी देकर उनका स्वागत किया गया। इस बार की पासिंग आउट परेड पहले की मुकाबले काफी अलग देखने को मिली। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कैडेटों के परिजन परेड देखने के लिए नहीं आए तो वहीं देश-विदेश के गणमान्य लोग व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने भी परेड में शिरकत नहीं की। इसी के साथ सभी कैडट्स के फेस पर मास्क लगा हुआ दिखा, वहीं पहले हर टुकडी में दस कैडेट की एक लाइन होती थी जिसे बदलकर इस बार इनकी संख्या आठ कर दी गई। ताकि कैडेटों के बीच दो मीटर की दूरी बरकरार रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक, संगीतकार हीरा सिंह राणा का निधन

संवाद365/काजल

50765

You may also like