सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए मिस्टर मिसेज कपूर,जीवनसाथी बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

April 15, 2022 | samvaad365

बॉलीवुड के चर्चित कपल एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल, बृहस्पतिवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए  न्यूली मैरिड कपल  को शादी की बधाई दे रहा है।

खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी पंजाबी रीति- रिवाज से की गई है। सोशल मीडिया पर जैसे बधाइयों का तांता सा लग गया है। जब से दोनों की शादी के लेकर आधिकारिक तौर पर खबर सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर मिस्टर एंड मिसेज कपूर ट्रेंड करने लगा।

संवाद365, निशा ज्याला

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंहुचे भारतीय पेट्रोलियम संस्थान के 63वें स्थापना दिवस समारोह पर

74392

You may also like