सीएम त्रिवेंद्र ने यमुनोत्री मार्ग के लिए हृदय रोग सेवा वाहन को दिखाई हरी झण्डी

March 10, 2019 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यमुनोत्री मार्ग के लिए ह्रदय रोग सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कार्डिएक मोबाईल यूनिट स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करवाया है। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, केदार सिंह रावत,  उत्तरकाशी डीएम आशीष चौहान, गेल नॉर्थ ज़ोन के सीजीएम गौतम प्रसाद मौजूद रहे। आपको बता दें कि भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने गेल को सीएसआर में यमुनोत्री के विकास का जिम्मा सौंपा है।

33197

You may also like