बर्फीले तूफान की चपेट में आए 10 लोग, 4 की मौत,6 लापता

January 19, 2019 | samvaad365

जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग अभी भी लापता हैं।

सीमा सड़क संगठन के एक अधिकारी के अनुसार वाहन सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट आया। ट्रक में 10 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है। अब तक, 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है। शून्य से 15 डिग्री कम तापमान की वजह से ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं। इस तूफान में कुछ और गाड़ियों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़े- नयारघाटी में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम का समाज सेवी माता मंगला जी एवं श्रीभोलेजी महाराज ने किया शुभारंभ

यह खबर भी पढ़े- राइफलमैन जसवंत सिंह रावत के जज्बे को देख वीरता से भर उठे दर्शक,क्या कुछ है फिल्म में,पढ़े पूरी खबर

संवाद 365/जम्मू कश्मीर

30313

You may also like