कांग्रेस मुख्यालय के सामने अचानक लगी एक कार में आग, महिला और ड्राइवर ने जैसे-तैसे बचाई जान

July 17, 2022 | samvaad365

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के सामने अचानक एक कार में आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह कार एक अंग्रेजी अखबार के एमडी की बताई जा रही है इसमें चालक सहित एक महिला सवार थी। राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में महिला खरीदारी करने के लिए उतरी और चालक को ग्लोब चौक से कार को यूटन मारकर आने को कहा, ताकि कार की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। जिसके बाद चालक जैसे ही कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के सामने पहुंचा इतने में कार में आग लग गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार परंपरागत विधि विधान के साथ मनाया हरेला पर्व

78543

You may also like