महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

February 12, 2023 | samvaad365

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है।इनके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है।

नियुक्त किए गए राज्यपालों और उपराज्यपालों की लिस्ट -:

1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
2. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
3. सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
4. शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
5. गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
6. रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
7. बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
8. अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
9. एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
10. फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
11. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
12. रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
13. ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख

85577

You may also like