बड़ी खबरः आम आदमी पार्टी से कर्नल रि. अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा, ये बताई वजह

May 18, 2022 | samvaad365

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीद्वार कर्नल रि. अजय कोठियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल 2022 के विधानसभा चुनाव में गंगोत्री से आम आदमी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े थे। कोठियाल ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की जानकारी को साझा किया है। अरविंद केजरीवाल के नाम भेजे गए इस त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि वो पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़- महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा दिए जाने का विरोध

76045

You may also like