निरीक्षण के लिए पिथौरागढ़ पहुंची मुख्य निर्वाचन अधिकारी

February 19, 2019 | samvaad365

प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने आज पिथौरागढ़ पहुंचकर लोकसभा चुनावो की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने जिला सभागार में अधिकारियों की एक बैठक ली और उन्हें निर्वाचन से सम्बंधित जरुरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गए सी विजिल ऐप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस ऐप पर आदर्श आचार संहिता की शिकायत मिलने पर एक निश्चित समय पर कार्यवाही की जाएगी।

32672

You may also like