मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित ’प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का भ्रमण किया

May 1, 2022 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित ’प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का भ्रमण किया और संग्रहालय के अधिकारियों से उसके बारे मे जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’प्रधानमंत्री संग्रहालय’ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का परिणाम है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को देश के नायकों के बारे में अवगत कराएं। प्रधानमंत्री संग्रहालय में डिजीटल टेक्नोलॉजी, इतिहास और कला का बेहतर समन्वय देखने को मिलता है। इससे हमें देश के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान की जानकारी मिलती है।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस” के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं श्रमिकों को दी बधाई

 

75209

You may also like