सीएम धामी ने की स्व. भाजपा नेता तरुण आनन्द के आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट,आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख किया व्यक्त

September 4, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा भाजपा नेता तरुण आनन्द के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्व. आनन्द के पटेल नगर स्थित आवास पर जाकर उनके शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री ने मृतक आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी स्व.आनन्द के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने किया एमडीडीए का आकस्मिक निरीक्षण, प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश

65809

You may also like