चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

May 10, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा सीट पर 31 मई को उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव को जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनावी मैदान में है तो वही कांग्रेस पार्टी उपचुनाव को जीतने की तैयारी में जुट गई है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने चंपावत उपचुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्रियों का नाम शुमार है। कांग्रेस पार्टी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के अनुसार कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के सर्वोच्च नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल है।

इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सह प्रभारी राजेश धर्मानी, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सचिन पायलट स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही एआईसीसी के सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, विधायक मयूख महर, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह माहरा, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक आदेश चौहान के साथ ही विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश महासचिव संगठन विजय सारस्वत, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है.

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- श्रीनगर: चार धाम यात्रा के मद्देनज़र यातायात नियमो को तोड़ने वालों पर पुलिस दिखा रही है सकती

75696

You may also like