चारधाम यात्रा की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लगाया सरकार पर आरोप

May 10, 2022 | samvaad365

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का सरकार पर आरोप कि सरकार चारधाम यात्रा की व्यवस्था में सरकार फेल हो गयी। देशदुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में माहरा ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने के कारण कुछ यात्रियों की मृत्यु हो रही है।

बता दें कि करन माहरा आज ही गढ़वाल के दौरे से वापस लौटे हैं। करन ने कहा कि, यात्रा रूट पर हादसे की खबरे रोज ही आ रही हैं। शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के नाम पर लोगों के घर उजाड़ दिए गए हैं। माहरा ने सरकार से तत्काल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने और गरीब तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क रैन बसेरे बनाने की मांग की।

करन ने कहा कि बिजली संकट में भी सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। चंपावत उपचुनाव के बाद इसका खुलासा किया जाएगा।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें- चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

75699

You may also like