राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

May 22, 2022 | samvaad365

संचार क्रान्ति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्जित की गई।

बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय मे पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा के नेतृत्व में सभी कांग्रेस सेवादल कायक्रताओ ने एकत्र होकर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा कि जो देश में 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार ओर 21 वर्ष में चुनाव लड़ने का अधिकार युवा प्रधान स्वo राजीव गाँधी के द्वारा ही प्रदान किया गया है।
राजीव गांधी देश के उन चुनिन्दा प्रधानमंत्रियौ मे शामिल है जिन्होने देश के विकास को एक नई दिशा प्रदान की गई। इसके साथ ही स्वo राजीव गांधी द्वारा कई ऐतिहासिक कार्य किये गए है।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें- लापता नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बिहार से किया बरामद, आरोपी की तलाश जारी

76208

You may also like