देहरादून जिले में हो रहे सबसे अधिक सड़क हादसे-

March 11, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड में सड़क हादसे में लगातार लोग अपनी जान गवा रहे है। सड़क हादसों में हर रोज 3 से अधिक लोगो की जाने जा रही हैं। चिंता की बात तो ये है कि सड़क हादसो का ग्राफ हर साल बढ़ते जा रहा है, और उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा। पिछले कई सालो में वर्ष 2022 ज्यादा सड़क हादसो का साल रहा। वही सड़क हादसों की गिनतियों के मुताबिक देहरादून पहले स्थान पर है।

वहीं देहरादून के यूएस नगर में सबसे अधिक सड़क हादसे हुए। सड़क हादसो का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार औऱ गलत तरीके से वाहन चलाना रहा। सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में  यह बात सामने आई। जिस रफ्तार से पुलिस औऱ परिवहन विभाग नियम न मानने वालो पर कारवाई की संख्या बढा रही है, उसी तरह सड़क हादसे भी बढ़ते जा रहे है। देहरादून में वर्ष 2020 में 365, वर्ष 2021 में 465 और वर्ष 2022 में 465 सड़क हादसे हुए। चालान भी बढ़ते जा रहे है, हादसे भी यतायात नियमों को तोड़ने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस चालान काटने तक ही सीमित है। पुलिस और परिवहन विभाग ने वर्ष 2021 में 23 हजार 804 वाहनों का चालान किया और वर्ष 2022 में यह गिनती बढ़कर 37 हजार 240 हो गई। इसी कारण हादसों की और मौतों की गिनती भी बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड को एक दुर्घटना मुक्त प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य है। सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए। ओवरस्पीडिमग औऱ शराब पीकर, मोबाइल इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने वालों पर कड़ी कारवाई के आदेश दिए है।

ANKITA KUMAI

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह से करी भेंट

86236

You may also like