हिंदी जगत को बड़ा नुकसान, मशहूर साहित्यकार नामवर सिंह का निधन

February 20, 2019 | samvaad365

हिंदी साहित्य जगत को एक नई पहचान देने वाले मशहूर साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। ब्रेन हैमरेज की वजह से उन्हें बीते एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

जिंदगी से जंग लड़ते हुए आखिरकार 92 साल की उम्र में नामवर सिंह ने हिंदी जगत और दुनिया को अलविदा कह दिया। लंबे समय से डॉक्टर उन्हें ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। बताते चलें कि उनके पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक आज उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी घाट पर किया जाएगा।

दरअसल, इससे पहले जनवरी में नामवर सिंह की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था, कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी सेहत ठीक हो गई थी इसके बाद उन्हें आईसीयू से हटा लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक नामवर सिंह अपने कमरे में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। जिसके बाद मंगलवार को दुनिया को अलविदा कह गए।

यह खबर भी पढ़ें-फिर आया भूकंप, यहां महसूस हुए झटके

यह खबर भी पढ़ें- पाक के खिलाफ बीजेपी का धरना

दिल्ली/काजल

32692

You may also like