मथुरा: वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य स्वामी रामानुजाचार्य महाराज का 1005 वां जयंती महोत्सव

May 8, 2022 | samvaad365

मथुरा धर्म नगरी वृंदावन में श्री वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य रामानुजाचार्य महाराज का दस दिवसीय जयंती महोत्सव वैदिक परम्परानुसार आयोजित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिवस संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का विधिवत तिरुमन्जन किया गया। सनातन परंपरा में श्री वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य स्वामी रामानुजाचार्य महाराज का 1005 वां जयंती महोत्सव श्री गौरी गोपाल आश्रम में विविध अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया गया ।

विशिष्टद्वेत सिद्धांत के प्रवर्तक स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा का प्रतिदिन तिरुमन्जन कर दिव्य भाष्य का सस्वर पाठ किया गया है। इसी क्रम में सांयकाल नगर के प्रमुख भागवत व्यास और साधु संतो के साथ मिल कर 1005 वां जयंती महोत्सव बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया।

संवाद 365, अमित शर्मा

यह भी पढ़ें- रामनगर: गर्जिया मंदिर परिसर में गजराज ने रात में मचाया उत्पात, करी भरी तोड़ फोड

75593

You may also like