बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व सीएम….

March 6, 2023 | samvaad365

कर्नाटक  – कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा आज बाल-बाल बचे हैं। येदियुरप्पा को ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर लैंडिंग के दौरान मुश्किल में फंस गया।दरअसल, हैलीकॉप्टर जैसे ही लैंड करने लगा था, मैदान के चारों ओर फैली प्लास्टिक की थैलियां और कचरा उड़ने लगा और उसने लैंडिंग को मुश्किल बना दिया।

कलबुर्गी के जेवरगी में जिस जगह येदियुरप्पा का हेलीकॉप्टर लैंड होना था, वहां एक बड़ी लापरवाही मिली। जेवरगी के एक फार्म हाउस की जमीन को ही हेलिपैड के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जैसे ही हेलीकॉक्टर लैंडिंग करने लगा था, वहां मौजूद कूड़ा उड़ने लगा और पायलट को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक की हेलीकॉप्टर हिचकोले खाता भी दिखा।हैलीकॉप्टर को इसके बाद कुछ समय के लिए लैंड करने से रोक दिया गया और उसे आसमान में ही उड़ने दिया। आनन-फानन में अधिकारियों द्वारा जगह पर सफाई करवाई गई और उसके बाद हेलीकॉप्टर को लैंड कराया गया।

86089

You may also like