कांग्रेस का बड़ा आरोप: मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रही भाजपा

May 6, 2023 | samvaad365

कर्नाटक – कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है।

कर्नाटक में चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। इस बीच भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच जुबानी हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जान पर खतरा होने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा नेता मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के चित्तापुर से उम्मीदवार, जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पसंदीदा हैं। उनकी ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश की बात साफ है।

88112

You may also like