गृह क्लेश के चलते युवक ने लगाई आग,10 लोग झुलसे

March 10, 2023 | samvaad365

नई दिल्ली – आज शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित लोनी के तिलक राम कॉलोनी से सिलेंडर फटने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, पारिवारिक गृह क्लेश के चलते एक सुरेश नाम के व्यक्ति ने सिलेंडर का पाइप निकालकर आग लगा दी।

इसी दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, सुरेश को आग में से बचाने के दौरान करीब 10 लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस का कहना है कि आगे की क़ानूनी कार्रवाई चल रही है।

86185

You may also like