सारमंग देहरादून 10 दौड़ का हुआ आयोजन, संस्कार, प्रियंका, ऋतिक, साइमन रहे विजेता

April 17, 2022 | samvaad365

आज देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से सारमंग एडवेंचर टूर्स ने सारमंग देहरादून 10 के दौड़ का आयोजन किया. जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों सेआए लगभग 200 धावकों ने प्रतिभाग किया.

इसमें 6 वर्ष सेलेकर 79 वर्ष तक के महिला और पुरुष वर्ग के धावक शामिल हुए। दौड़ का मुख्य अतिथि संतोष बडोनी (सचिव उत्तराखंड अधिनस्थ चयन आयोग) ने सुबह 6 बजे झंडी
दिखाकर शुभारंभ किया. उन्होंने स्वयं भी 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी की साथ ही सभी को बहुत बधाई दी और हमेशा सेहतमंद रहने के लिए दौड़ को अपनाने को कहा. साथ ही आयोजक अनिल मोहन को भी सफल आयोजन के लिए ढेरों बधाइयां दी.

धावकों में मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश,गुजरात,पश्चिम बंगाल,हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के धावक शामिल थे। दौड़ महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अंदर से प्रारंभ होकर मालदेवता की तरफ गई और वापस स्पोर्ट्स कॉलेज में समाप्त हुई. दौड़ के मार्शल (रिटायर्ड) कर्नल अनिल गुरुंग थे और रेस में बाइक क्राफ्ट और पहाड़ी पेडलर्स की टीम में साइकिल लेकर रूट पर रही. ऑफिशियल्स में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के ऑफिशियल्स की टीम मौजदू रही. रेस के तकनीकी निदेशक श्री के जेएस कलसी ने रेस की सारी बारीकियों को संभाला. रेस निदेशक आरआरसीए सर्टिफाइड अनिल मोहन थे। वहीं नरेश सिहं नयाल ने मंच चालन से लोगों के बीच रौनक बनाये रखने में पूरा सहयोग किया. अब अक्टूबर में सारमंग एडवेंचर टूर्स देहरादनू की पहली पूरी मैराथन कराने जा रहा है.

परुस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि, मकुुल महिंद्रा चेयरमैन The Poly Kids ने विजेताओं को
परुस्कार वितरकण कर शभकामनाएं दी.

रेस में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के 18 धावक शामिल हुए। साथ ही विकासनगर
एथलेटिक्स क्लब के लगभग 14 धावकों ने भाग लिया…  रेस में मनीष भट्ट,विजय प्रताप सिहं , गंभीर सिहं चौहान आदि शामिल रहे.

दूर-दूर से आए धावकों ने आयोजनकारों को ढेरों बधाइयां और शभकामनाएं दी.

शीर्ष 10 पुरुष धावक (10KM) 

1. संस्कार थापा
2. इंदरजीत सिंह
3. सौरभ शर्मा
4. संजय
5. गजेंदर कुमार
6. नितेश जोशी
7. अजय
8. अक्षय
9. अभिषेक शर्मा
10.आशीष कुमार

शीर्ष 10 महिला धावक (10KM)

1. प्रियंका
2. अनुष्का दुबे
3. शशि मेहता
4. सरिता
5. कांति रावत
6. अमृता पांडे
7. पूजा घड़ियाल
8. सारिका सदाशिव लिम्बोर
9. नीरू सिंह
10.विजय नेगी

शीर्ष 10 पुरुष धावक (5 KM)

1. ऋतिक उपाध्याय
2. सर्वराज यादव
3. राजकुमार
4. देवांश
5. कपिल जोशी
6. रितेश
7. संदीप कुमार
8. राजवीर सिहं चौधरी
9. सुभम कैथेट
10.अकिंत कुमार

शीर्ष 10 महिला धावक (5 KM)

1. साइमन अंसारी
2. एकता कुमारी
3. भूमि शर्मा
4. रेखा
5. सिमरन असारी
6. संस्कृति
7. निरु
8. शीतल
9. परिकल्पना सिंह
10.अलीना अंसारी

74529

You may also like