सख्ती: दून अस्पताल में सभी विभागों के एचओडी को 12 घंटे में एक बार करना होगा दून अस्पताल की इमरजेंसी का निरीक्षण

May 22, 2022 | samvaad365

देहरादून। दून अस्पताल में सभी विभागों के एचओडी के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। अब सभी एचओडी को 12 घंटे के अंतराल पर इमरजेंसी का निरीक्षण कर मरीजों को देखना होगा। वही संबंधित ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे और इसकी रिपोर्ट प्राचार्य को देंगे। वही इमरजेंसी विभाग में ऑन ड्यूटी या ऑन कॉल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर के अनुसार इमरजेंसी में पहुंचेंगे और नौ बजे से पहले इमरजेंसी एवं लेबर रूम में उपस्थित यूनिट डॉक्टरों के नाम मोबाइल नंबर कार्यस्थल की सूचना रजिस्टर में लिखेंगे। प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने यह आदेश जारी किया है। डॉक्टरों द्वारा लेटलतीफी की शिकायतें और मरीजों को न देखे जाने के आरोपों के बाद यह फैसला लिया है। गायनी विंग में तमाम व्यवस्थाएं पाए जाने के बाद अब यह कार्रवाई की गई है। उधर कई एचओडी और फैकल्टी में इस बात को लेकर रोष है कि उन डॉक्टरों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है जो अपना काम सही से करते हैं। जबकि जहां लापरवाही हो रही है वहां पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना का कहना है कि व्यवस्था बनाने के लिए जो भी सख्त नियम बनाए जाएंगे वह सभी को मान्य होंगे अन्यथा विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की गायनी विंग में महिला काउंसलर तैनात कर दी गई है। जो यहां आने वाली महिलाओं को उनके इलाज के बारे में पूरी जानकारी देगी और परेशानी के वक्त उनकी काउंसिलिंग करेगी। वहीं तीमारदारों से भी समन्वय बनाएगी। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 11 काउंसलर की तैनाती शासन द्वारा की गई है। तीन काउंलर ने ज्वाइन कर लिया है। मरीजों एवं तीमारदारों की काउंसिलिंग में मदद मिलेगी।

संवाद 365, डेस्क

यह भी पढ़ें- लालकुआं: व्यापार मंडल चुनाव से पहले पोस्टर फाड़ राजनीति शुरू, पद के लिए दबंगई पर उतरे प्रत्याशी

76224

You may also like