बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि

March 11, 2021 | samvaad365

इन दिनों सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि पंत आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं, दरअसल आरुषि बॉलीवुड में फिल्म ‘तारिणी’ से कदम रखने जा रही हैं. आरूषि ने खुद इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्ट्रागाम पर शेयर किया है.

आरुषि एक बेहतरीन क्लासिकल नृत्यांगना हैं. उन्होंने इसे पहले अपने पिता निशंक की लाइफ पर आधारित फिल्म ‘मेजर निराला’ का निर्माण भी किया था, ये फिल्म साल 2018 में प्रदर्शित हुई थी.

आपको बता दें कि ये फिल्म सामुद्रिक सफर पर निकलीं नौसेना की 6 जांबाज महिला ऑफिसर की कहानी है, जिसका निर्माण T Series और आरूषि निशंक पंत ने मिलकर किया है.

19 सितंबर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता इंडियन नेवी की 9 जांबाज अधिकारी ने INSV तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और वो साल 2018 में वापस लौटी थीं। इस दौरान सभी ने 254 दिनों तक समुद्री यात्रा की थी और 21,600 नॉटिकल माइल्स का सफर तय किया था। फिल्म ‘तारिणी’ इन्हीं 9 जांबाज भारतीय महिलाओं की कहानी है, जो उनकी उस कठिन जर्नी को दर्शाती है.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर: 17 मई को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

59186

You may also like