सुरकंडा देवी मंदिर में नमस्कार देवभूमि सेवा संघ की ओर से मां भगवती जागरण 29 मई को

May 25, 2023 | samvaad365

देहरादून। नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से टिहरी जिले में स्थित प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ सुरकंडा देवी मंदिर में 29 व 30 मई को मां भगवती का जागरण का आयोजन किया जाएगा। 29 मई को सायं 7 बजे भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि 8 बजे ज्योति प्रज्वलित की जाएगी व जागरण का शुभारंभ होगा।

30 मई को प्रातः 5 बजे प्रसाद वितरण होगा। जागरण का आयोजन पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कद्दूखाल में होगा। महामाई का गुणगान मुकेश कठैत एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नमस्कार देवभूमि सेवा संघ दिल्ली की ओर से हर वर्ष सुरकंडा देवी मंदिर में मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाता है।

88694

You may also like