पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गंगोलीहाट सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे, भाजपा पर जमकर बरसे

November 25, 2021 | samvaad365

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गंगोलीहाट सैनिक सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे। गंगोलीहाट पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने बताया की गंगोलीहाट विधायकनसभा का पूर्व में कांग्रेस के शासनकाल में चहमुंखी विकास किया गया। पिछले साढ़े चार वर्षों में गंगोलीहाट विधानसभा का विकास ठप कर दिया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार धुआ छोड़ रही है कांग्रेस की सरकार आते ही पूरे प्रदेश का विकास करने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाया जायेगा और मंहगाई को कम किया जायेगा। भाजपा से जनता परेशान हो चुकी है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –यमकेश्वर में पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने किया हिमालयन हेम्प इको स्टेट प्रोजेक्ट का उद्घाटन

69413

You may also like