प्रेमनगर में 110 लोगों ने ली कोंग्रेस की सदस्यता, नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत

December 26, 2021 | samvaad365

देहरादून : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के प्रयासों से प्रेमनगर के 110 वरिष्ठ व सम्मानित नागरिकों ने  सुभाष नागपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। आज प्रेमनगर के एक होटल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के नेता प्रतीपक्ष प्रीतम सिंह ने पुष्प माला पहनाकर व नव आगंतुक सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र दे कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि पिछले साड़े चार सालों से भाजपा के कुशाशन से परेशान जनता राज्य में सत्ता परिवर्तन के लिए कसमसा रही है व राज्य से भाजपा को बेदखल कर कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है।

 

प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर जनता से विश्वाशघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजिन का जुमला देने वाले भाजपा नेताओं व सरकार ने जनता से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है और आम आदमी का दो समय चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम यह है कि कांग्रेस के शाशनकाल में जो बेरोजगारी दर 2 प्रतिशत से कम रही वो पिछले साड़े चार साल में बीस प्रतिशत पार कर गई। प्रीतम सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस बार कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायें ।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है , भाजपा के कुशाशन से परेशान जनता अब विधानसभा चुनावों का इंतज़ार कर रही है और चुनावों में भाजपा को जनता से वादाखिलाफी का सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में कैंट क्षेत्र में कोई काम भाजपा के प्रतिनिधियों ने नहीं किया। उन्होंने विशेष तौर पर प्रेमनगर में देश के बंटवारे के बाद आये रिफ्यूजी लोगों की रजिस्ट्री आज तक न होने व नेशनल हाइवे में उजड़े व्यापारियों के पुनर्वास का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकारों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने इनके बारे में कोई काम नहीं किया धस्माना ने प्रेमनगर के राजकीय चकित्सालय के उच्चीकरण व युवा कंग्रेस महासचिव सुमित खन्ना द्वारा रक्खी गयी क्षेत्र में एक राजकीय महाविद्यालय की मांग को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन  रविन्द्र सिंह रैना ने किया।सुभाष नागपाल ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, नितिन नागपाल, बृजपाल नागपाल, सरोज नागपाल,सुशील नागपाल, गोविंद रावत, मनोज डांग,किशोर लूथरा, रीटा राणा, झब्बा लाल वाधवा, श्री मति ज्योति किशोर लूथरा,चंद्र कुमार दुग्गल,श्री मति गगन दुग्गल, अतुल आर्य, नरेंद्र सिंह राणा, मनीष नागपाल,सोनिया नागपाल, रोहित नागपाल, श्री मति सरोज जगदीश नागपाल, सागर, विशाल कुमार, अमित कुमार, नवीन कोठियाल, रवि ढंग, श्रीमती सीमा ढंग, सरदार बलवीर सिंह, अजय मेहंदीरत्ता, शिवम मेहंदीरत्ता, दीपक रावत, प्रदीप भाटिया, सरदार महेंद्र सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रिंस मल्होत्रा व साथ ही कई रिटायर्ड फौजी साथियों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करी जिसमें मुख्य रुप से गगन मल्होत्रा, मन बहादुर थापा, अनूप छेत्री, अमित थापा,अजय सिंह,टिकाराम थापा,राकेश खत्री आदि क्षेत्रवासियों ने सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित खन्ना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीवान बिष्ट,पार्षद जितेंद्र तनेजा, राजीव पुंज, अनिल ग्रोवर, प्रेमनगर अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, जसविंदर सिंह गोगी, श्रीमती गुरबचन दुग्गल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुशीला बेलवाल शर्मा,महिला अध्यक्ष वार्ड 1 संगीता शासन,2 सरोज भाटिया, 3 ज्योति चौधरी व 4 सायरा बानो, तरुण चक्रवर्ती, सुबोध गॉड रविंदर सिंह जूनियर,नदीम कुरैशी, जतिन तलवार,नितेश भाटिया, शुभम सचदेव, अमनदीप सिंह मल्होत्रा,जसराज सिंह आदि लोग शामिल रहे।

संवाद365,डेस्क

70721

You may also like