मसूरी में खुलेगा भव्य अस्पताल, मसूरी विधायक ने किया अस्पताल का निरीक्षण

January 12, 2019 | samvaad365

मसूरी और आस पास के सैंकड़ों गाँव की जनता को मार्च के प्रथम सप्ताह में 22  डॉक्टर, 17 ओ पी डी,  2 ओ टी,और   51  बेड वाले भव्य अस्पताल का तोहफा मिलेगा। जिसके लिए स्थानीय विधायक ने निर्माण एजेंसी और cms  के साथ निर्माणाधीन  समुदाय अस्पताल का निरीक्षण किया और सरकार द्वारा आवंटित लगभग 3  करोड़ की धन राशी अवमुक्त करने की जानकारी विधायक द्वारा दी गई है।

मसूरी के सिविल अस्पताल सामुदायिक चिकित्सालय को पिछले 11  साल पूर्व 2007 में आधुनिक अस्पताल बनाने के निर्माण के नाम पर तोडा  गया था। जिसके निर्माण में 11  साल बीत गए  जिसका बड़ा कारण समय के साथ साथ निर्माण की लागत बढ़ने और धन के अभाव में अस्पताल का निर्माण नहीं हो सका था।

11  साल से लगातार लागत धन राशी बढ़ने लगी जिससे निर्माण कार्य लटक  गया था। इसके लिए  विधायक गणेश जोशी ने सरकार पर दबाव बनाते हुए 3  करोड़ की घनराशी निर्माण एजेंसी u p  निर्माण निगम को अवमुक्त कराई  जिससे अस्पताल के  फिनिशिंग वर्क को मार्च में निपटाया जायेगा वहीं अप्रेल के प्रथम सप्ताह में मसूरी की जनता ही नहीं  बल्कि आस पास के हजारों गांव की जनता को  इसका लाभ मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें-शतरंज के खेल में एशिया के नंबर वन खिलाड़ी बने देवभूमि के सदभव, रचा ये इतिहास

यह खबर भी पढ़ें- अब तक नहीं बना नीति बॉर्डर को जोड़ने वाला मोटर मार्ग, 1992 में मिली थी मार्ग को स्वीकृति

मसूरी/ राजवीर रौंछेला

29895

You may also like