खटीमा में एक सूत्रीय मांगों को लेकर 108 सेवा के कर्मियों का सामूहिक अवकाश

January 2, 2019 | samvaad365

उधम सिंह नगर जनपद के सीमान्त क्षेत्र खटीमा में अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर 108  व खुशियों की सवारी कर्मिक एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गए है। पूरे प्रदेश में जंहा आज 108 कर्मियों की हड़ताल है। वहीं अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियो की हड़ताल से खटीमा व सितारगंज में आज 108 के पहिये जाम हो गए।

जिससे सीमान्त क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं हड़ताली 108 कर्मियों का कहना है कि अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर वह आज एक दिवसीय अवकाश में गए है। उनको जहां पिछले तीन माह से सैलरी नहीं मिली थी वहीं दो माह की सैलरी देने के बाद अभी भी एक माह की सैलरी बची है। जबकि मार्च माह से उनको टीए डीए नहीं दिया गया है। इसलिए अपनी इन मांगों के सहित कुल सात सूत्रीय मांगों को लेकर वह एक दिवसीय हड़ताल पर गए हैं अगर शाम तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो प्रदेश भर के 108 कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

यह खबर भी पढ़ें-पहाड़ों से पलायन की रोकथाम के लिए कई सालों से जनजागरुकता कार्यक्रम चला रहा है ‘धाद’

यह खबर भी पढ़ें-नए साल पर सीएम ने दी दून को जिला अस्पताल की सौगात

खटीमा/दीपक चंद्रा

29100

You may also like