आप का चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पर निशाना, अव्यवस्थाओं के लगाए आरोप

June 1, 2022 | samvaad365

आम आदमी पार्टी ने सरकार पर चार धाम यात्रा में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आप ने यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए आगामी दिनों में इंफॉर्मेशन जानकारी चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है।

आम आदमी पार्टी के नेता जोत सिंह बिष्ट ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के पर्यटन मंत्री पर चार धाम यात्रा में व्यवस्थाओं को सुचारू करने की जिम्मेदारी थी, लेकिन पर्यटन मंत्री दुबई और दिल्ली की सैर करने में व्यस्त हैं। इससे सहज ही समझा जा सकता है कि ना तो पर्यटन विभाग और ना ही राज्य सरकार, प्रशासनिक अमला और स्वास्थ्य विभाग कोई भी यात्रा को लेकर चौकस नहीं है। ऐसे में आप अगले 10 से 15 दिनों के भीतर यह प्रयास करने जा रही है कि हम एक इनफॉर्मेटिक जानकारी चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ कैसे साझा कर सकते हैं, हम इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं। जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि आगामी समय में हरिद्वार, ऋषिकेश देहरादून जैसे मुख्य स्थानों में आप की उपस्थिति दिखाई देगी।

संवाद 365, संदीप रावत

यह भी पढ़ें-   देहरादून: अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, विकासनगर में खनन सामग्री के साथ 2 ट्रैक्टर सीज

76670

You may also like