अमित शाह के बाद अब बीजेपी का ये बड़े नेता भरेगा त्रिशक्ति सम्मेलन में हुंकार,इस तारीख को आएंगे यहां

February 3, 2019 | samvaad365

राजधानी देहरादून में हुए त्रिशक्ति सम्मेलन में पहुंचे अमित शाह ने मोदी सरकार के कई कामों को जनता के सामने और मोदी व मोदी सरकार की बड़-चड़कर तारीफें की इस कड़ी में अमित शाह के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड आएंगे। भाजपा के नौ फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे।

आपको बता दें सम्मेलन एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ शनिवार को एमबीपीजी कालेज मैदान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सम्मेलन में नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और शक्ति केंद्र प्रभारियों सहित आठ हजार से अधिक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया और लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत आदि ने सभास्थल का निरीक्षण किया।

उनके साथ मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री चंदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष विजय मनराल व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दुम्का समेत कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान सभास्थल में मुख्य मंच का निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, साफ सफाई आदि पर चर्चा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट उपाध्याय ने बताया कि पुलिस नौ फरवरी के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार करने, सम्मेलन में पहुंचने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं जबकि नगर निगम को सभास्थल की साफ-सफाई और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराने को कहा गया है।

यह खबर भी पढ़े- एक बार फिर जारी किया मौसम विभाग ने अलर्ट,इस बार और भी ठिठुरन वाले होंगे दिन,ये राज्य होंगे प्रभावित

यह खबर भी पढ़े- बोन मेरो से पीड़ित आदित्य नेगी को समाजसेवी माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने दिया नया जीवन

देहरादून/संध्या सेमवाल

31634

You may also like