अटल आयुष्मान भारत का विधायक कार्ड बांटकर किया गया शुभारंभ

January 4, 2019 | samvaad365

केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना के बाद बचे राज्य के बाकी परिवारों के लिये राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी अटल आयुष्मान भारत का खटीमा के सरकारी अस्पताल में विधायक ने योजना के कार्ड बांटकर शुभारंभ किया।

खटीमा विधायक पुष्कर धामी ने खटीमा के सरकारी अस्पताल में जनता को अटल आयुष्मान भारत के बारे में बताया।

साथ ही राज्य सरकार की हेल्थ योजना केे कार्डो का वितरण किया। वही विधायक और सीएमएस ने सरकारी चिकित्सालय में सरकार द्वारा लाखो करोड़ो लोगो को स्वास्थ्य का लाभ देने के लिए शुरू हुई इस योजना के बारे में लोगो को बताया। अटल आयुष्मान भारत योजना के कार्ड वितरण कर जंहा कई लोगो को विधायक पुष्कर धामी द्वारा इस योजना का लाभ दिया गया। वही सभी लोगो द्वारा अधिक से अधिक इस योजना से जुड़ने के लिए इसके कार्ड बनवाने की भी विधायक धामी ने अपील की। विधायक धामी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा स्वास्थ्य के क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी योजना को भाजपा सरकार द्वारा भारत मे लागु किया गया है। जिसमे हर नागरिक को पांच लाख तक का फ्री इलाज सरकार द्वारा मुहैया कराया जाएगा। अब उत्तराखण्ड में भी यह योजना मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत  द्वारा विधिवत शुरू हो चुकी है। अब इलाज के अभाव में कोई भी  गरीब जन काल के गाल में नही समा पायेगा। इसलिए जनता अधिक से अधिक इस योजना का लाभ उठाएं।

यह ख़बर भी पढ़े- यशपाल आर्य ने ली जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के शासी परिषद की बैठक

यह ख़बर भी पढ़े- वाहन पार्किंग अनुबंध को लेकर नगर पालिका और पुलिस प्रशासन में अनबन

खटीमा/ दीपक चंद्रा

29293

You may also like