बाजपुर गोलीकांड- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में किया प्रदर्शन

May 3, 2022 | samvaad365

बाजपुर के ग्राम पिपलिया में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिलाओं ने एसएसपी को संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौपा। बता दे कि बीते दिनों बाजपुर के ग्राम पिपलिया में नेत्रप्रकाश शर्मा के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जबकि घटना के मुख्य आरोपी अविनाश शर्मा सहित अन्य आरोपी पुलिस की फरार चल रहे है। आरोपी अविनाश शर्मा की गिरफ्तारी नही होने से ग्राम पिपलिया के लोगो मे खासा आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते ग्राम पिपलिया की महिलाएं ग्राम प्रधान रमनीक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पहुची। जहा महिलाओं ने अविनाश शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी को संबोधित ज्ञापन कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को सौपा। इस दौरान ग्राम प्रधान रमनीक शर्मा ने कहा कि गोलीकांड से गांव के लोग दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है। इस दौरान उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

संवाद 365, अज़हर मलिक

यह भी पढ़ें-बाजपुर- कांग्रेसियों ने पुलिस पर लगाया एक तरफा कार्यवाही का आरोप

75334

You may also like