पौड़ी में कांग्रेस को बड़ा झटका, तामेश्वर आर्य ने कांग्रेस छोड़ थामा आप का दामन

January 24, 2022 | samvaad365

पौड़ी विधानसभा के अंतर्गत 2002 से कांग्रेस में सक्रिय रहे तामेश्वर आर्य ने आप पार्टी का दामन थामते हुए कांग्रेस से किनारा कर लिया है। उन्होंने विधिवत आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। तामेश्वर आर्य को आप सहप्रभारी राजीव चौधरी ने विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई । आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई सालों तक अपने सेवाएं दे चुके हैं लेकिन अब उन्होंने आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। तामेश्वर आर्य कांग्रेस में कई पदों पर रहते हुए सांसद और विधायक प्रतिनिधी भी रहे हैं। उमा सिसोदिया ने बताया कि कांग्रेस डूबता जहाज है और कांग्रेस में आपसी सर फुटव्वल भी है। कांग्रेस में दुश्मनों की जरुरत नहीं है यहां आपस में ही पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान है जो किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने तामेश्वर आर्य को पार्टी में आने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –देशभर से 29 बच्चों को मिला बाल शक्ति पुरस्कार, पीएम मोदी ने वर्चुअली विजेताओं से संवाद कर दिए डिजिटल प्रमाण पत्र

71746

You may also like