उत्तराखंड में भाजपा मुद्दा विहीन , खुशहाली का खाका केवल उक्रांद के पास- जयदीप भट्ट

January 14, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के समग्र उन्नति एवं विकास का रोडमैप केवल उत्तराखंड क्रान्ति दल के पास हैऔर पार्टियों के पास मात्र सत्ता प्राप्त करने का मैप है। भाजपा और कांग्रेस के पास घोषणा पत्र के लिए मुद्दे नही हैं।दल के महामंत्री जयदीप भट्ट ने कहा कि दोनो प्रमुख पार्टीयों ने अभी तक राजधानी गैरसैंण का मुद्दा पिछले लगभग 22 वर्षों से उलझा रखा है और यह मुद्दा ज्यूँ का तयु है।दोनो कभी भी इस मुद्दे के प्रति गम्भीर नही हुये।अब इन दोनी राष्ट्रीय पार्टियों को इस मुद्दे को लेना और इस पर बात करने का बिल्कुल भी कोई हक नही है। भाजपा अब जनत से मुद्दों के लिए रायशुमारी कर रही है जबकि अभी पाँच साल में कोई भी मुद्दे को हल नही कर पाई है।

भाजपा के पास जनता के लिये कोई मुद्दे नही हैं अर्थात भाजपा मुद्दा विहीन हो गयी है।सख्त भूक़ानून का ही मुद्दा ले लीजिए ,उत्तराखंड का सम्पूर्ण जनमानस उत्तराखंड में सख्त भूक़ानून चाहता है लेकिन उत्तराखंड का जो भी भूक़ानून सख्त था वो भी भाजपा सरकार ने 2018 में संशोधन कर बाहरी धनाड्य लोगो को को क्रय विक्रय के लिए खुली छूट प्रदान कर दी जोकि जनता के साथ पूरी तरह से धोखा है, और अब जनता महसूस कर रही है कि किस प्रकार प्रचंड बहुमत की सरकार जनता की अनदेखी कर रही है।श्री भट्ट ने बताया कि इसी प्रकार लोकायुक्त को बनाने का मुख्य मुद्दा पिछली बार भाजपा का था ,बिल पेश भी किया और अब तक नही बना पाई।

रोजगार देने का मुद्दा भी भाजपा के हाथ से निकल गया है,साढ़े चार साल तक विभिन्न विभागों में रिक्त चले आ रहे पदों को दबाए रखा और अब चुनाव के यक माह पहले मात्र विज्ञप्ति निकाली और रोजगार की इतिश्री समझ ली है। सारा वेरोजगार अबकी बार भाजपा को सबक सिखाने को लामबंद है।पलायन आयोग स्वम् अपना पलायन कर पौड़ी से देहरादून पँहुच गया।इसी प्रकार कृषि, उद्यान, पर्यटन पर कोई कार्य नही कर पाई है। इसीलिए अब भाजपा उत्तराखंड में मुद्दा विहीन पार्टी हो गयी हैऔर अब जनता इससे विमुख हो गयी है। उत्तराखंड में आज के राजनीतिक परिदृश्य में जनता केवल राज्य की एक मात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल की ओर देख रही हैऔर जनता का विश्वास हासिल करेगा।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी पहुंचे कर्नल कोठियाल ने सीएम और पूर्व सीएम हरीश रावत को गंगोत्री से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

71444

You may also like