हरिद्वार में बीजेपी ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी

February 6, 2019 | samvaad365

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी अभी से जुट गई है। आज हरिद्वार के भूपतवाला स्थित निष्काम भवन में भाजपा की हरिद्वार लोकसभा चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, संगठन मंत्री शिव प्रकाश समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में लगने का संदेश दिया गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दावा किया कि ‘इस बार 400 पार’ के नारे के साथ पार्टी मैदान में उतरेगी और राज्य की सभी सीटों पर झंडे गाड़ेगी।

चुनाव से पहले सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने दिग्गजों और स्टार प्रचारकों को चुनावी प्रचार में उतारेगी। बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी से बागी होकर लड़े कार्यकर्ताओं को भी इस बार भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया है… पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार अगर पार्टी के बागी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में पार्टी का साथ देते हैं और उनके क्रियाकलाप पार्टी के हित में होते हैं तो उनकी जल्द ही घर वापसी हो सकेगी… लेकिन अगर किसी भी कार्यकर्ता ने बगावती सुर अपनाएं तो उसे 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-बिहार में अपराधियों ने उखाड़ लिया 12 लाख रूपयों से भरा एटीएम

यह खबर भी पढ़ें-हरिद्वार में क्रीडा भारत के तहत स्कूलों में रोजाना होगा सूर्य नमस्कार

हरिद्वार/नरेश तोमर

31993

You may also like