छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर लगाए आरोप, कहा राम के नाम पर वोट मांगती है बीजेपी

December 24, 2021 | samvaad365
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के दशरथपुर गांव में आज कॉग्रेस ने प्रतिज्ञा महासम्मेलन का आयोजन किया।इस प्रतिज्ञा महासम्मेलन में शिरकत करने पहुचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अयोध्या में जमीन के भ्रष्टाचार के आरोप लागया है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के लोग अधिकारी और नेता अयोध्या में जमीन को लेकर भ्रष्टाचार में जुटे हुए हैं। अयोध्या में राम नाम की लूट मची है। कौड़ियों के दाम जमीन खरीद कर 13 गुना अधिक दाम पर जमीन बेची जा रही है।अयोध्या में राम नाम की लूट है लूट सको तो लूट। चाहे वे नेता हो अधिकारियों या ट्रस्ट के लोग हो सभी जमीन में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा राम के नाम पर वोट मांगती है तो कभी नोट गिनने का काम करती है। आजकल जमीन के नाम पर भाजपा नोट गिन रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। उन्होंने यह नहीं कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी केवल परिवर्तन की बयार पर ही अपने बयान को केंद्रित रखा।वही कहा भाजपा गाय के नाम पर राम के नाम पर जो लूट मचा रखी है उसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आज अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में जनता उमड़ पड़ी है.उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन जरूर आएगा।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

 

 

 

70567

You may also like