मुख्यामंत्री पुष्कर सिंह धामी के निशाने पर राहुल गांधी, कहा-देश की जनता से मांगे माफी

March 19, 2023 | samvaad365

लदंन में राहुल गांधी के दिये गए बयान को लेकर मुख्यामंत्री ने निशाना साधा। मुख्यामंत्री धामी ने कहा जिस तरह राहुल गांधी ने विदेश की धरती पर भारत के लोकतंत्र का जो मजाक बनाया , वह उनकी निराशा और हताशा को दिखाता है।

मुख्यामंत्री ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी किसी एजेंडे के चलते विदेशी ताकतों के साथ मिलकर देश को कमजोर बनाने का काम कर रहे है। राहुल गांधी को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

देश का संविधान चुनने वाली जनता का अपमान-

मुख्यामंत्री धामी ने शनिवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी का बयान ऐसे देश से आया, जिसने सालो तक भारत पर राज किया। जिस तरह राहुल गांधी ने कहा कि उन्हे सासंद के रूप में रहना पसंद नही है, यह देश के संविधान और उन्हे चुनने वाली जनता का अपमान है। मुख्यामंत्री ने कहा कि उन्हें यह बोलने का कोई अधिकार नही है। उनके पूर्वजों ने जिस प्रकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई और हजरों लोगो को जेल में डाला था। उसका इतिहास गवाह है।

अंकिता कुमाई

यह भी पढ़े-बजट की सराहना करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का देहरादून पहुंचने पर किया स्वागत

86516

You may also like